🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

Zila Tak | DESK

पाकुड़   (PAKUR)  :   हिरणपुर थाना क्षेत्र के तारापुर–सिउलीडांगा मार्ग स्थित सुराईडीह क्रशर के समीप बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय मवेशी मजदूर सेराजुल शेख की मौत हो गई। अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें इतनी बेरहमी से कुचल दिया कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में उनका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

मृतक पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर गांव का निवासी था और वर्षों से व्यापारियों के मवेशियों को हाट तक लाने-ले जाने का काम करता था। इस कार्य के बदले उसे प्रतिदिन लगभग एक हजार रुपये मेहनताना मिलता था। बुधवार को भी वह अपने भतीजे मोरतुजा शेख, इमाम शेख समेत अन्य मजदूरों के साथ 13 भैंसों को लेकर चांचकी से हिरणपुर हाट आ रहा था।

बताया गया कि शाम करीब साढ़े सात बजे सुराईडीह क्रशर के पास सेराजुल शेख शौच के लिए कुछ देर रुक गए, जबकि उनके साथी आगे बढ़कर तारापुर की एक दुकान पर नाश्ता करने चले गए। काफी देर तक जब वह नहीं पहुंचे तो साथियों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। रातभर खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह सूचना मिली कि सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वह सेराजुल शेख ही थे, जिनकी किसी अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही एएसआई ज्योतिष चौधरी, साधन कर्मकार, विनोद टुडू सहित पुलिस बल घटनास्थल पहुंचा। शुरुआती दौर में शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के भतीजे ने बताया कि वे सभी मवेशियों को हाट पहुंचाने आए थे। चाचा कुछ देर के लिए पीछे रह गए थे। रातभर उनकी तलाश की गई, लेकिन अगली सुबह उनके सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिली।

सेराजुल शेख अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम का माहौल है।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि किसी पत्थर लदे भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
लोड हो रहा है...

खबर लोड हो रही है...

👤लेखक
📅तारीख
💬0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...
खबर लोड हो रही है...
📢 इस खबर को शेयर करें: 📘 Facebook 💬 WhatsApp 🐦 Twitter ✈ Telegram
लेखक / Author
AapkaUP24 Team
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।