🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

BREAKING NEWS: दिनदहाड़े बैंक में डकैती:10 मिनट में 3 करोड़ के सोने और लाखों कैश की लूट, हजारीबाग पुलिस को खुली चुनौती

SENSATIONAL LOOT: झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक डकैती को अंजाम देकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। चार नकाबपोश डकैतों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में घुसकर महज 10 मिनट के भीतर लाखों रुपये नकद और करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की लूट कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, दोपहर 3:09 बजे दो डकैत ग्राहक बनकर करंट अकाउंट खुलवाने के बहाने बैंक में दाखिल हुए। कुछ ही पलों में उनके दो अन्य साथी भी हथियारों के साथ अंदर आ गए। चारों बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया और शाखा प्रबंधक के साथ मारपीट करते हुए कैश काउंटर और लॉकर तक पहुंच गए।

डकैतों ने करीब 4 लाख रुपये नकद और लगभग 3 किलो सोना लूट लिया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 से 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से फरार हो गए।

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि चार अपराधियों ने इस लूट को अंजाम दिया है। पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है।

इस बड़ी वारदात ने पुलिस प्रशासन के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के नेतृत्व में मामले की गहन जांच जारी है। पदभार संभालने के बाद यह पहली बड़ी डकैती मानी जा रही है, जिससे साफ है कि अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ