Zila Tak | Desk
पाकुड़ (PAKUR) : पाकुड़। जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मेघा भारद्वाज ने शनिवार शाम 33वीं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालते ही जिले में विकास कार्यों और प्रशासनिक सक्रियता को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने साफ कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी और पारदर्शी तरीके से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी संकेत दिए कि जिले में लंबित विकास कार्यों को गति दी जाएगी और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन को और अधिक जवाबदेह बनाया जाएगा।
नई उपायुक्त के रूप में मेघा भारद्वाज के सामने विकास, सुशासन और जनसेवा के मोर्चे पर कई अहम चुनौतियां हैं, जिन पर उनकी कार्यशैली और निर्णय क्षमता की परीक्षा होगी।
