🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

डांस पल्स-6 के विजेता रोहित राजवीर ने परखी प्रतिभाओं की कला, हिरणपुर में सजी अंतरराज्यीय नृत्य प्रतियोगिता!

Zila Tak | Desk

पाकुड़   (PAKUR):   हिरणपुर प्रखंड के तारापुर-गोविंदपुर में श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित अंतरराज्यीय नृत्य प्रतियोगिता उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के दौरान पूजा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सुभाष आनंद, विजय साहा, डोमन पंडित और मनोज साहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में एकल वरिष्ठ, एकल कनिष्ठ, उप-कनिष्ठ और समूह नृत्य श्रेणियों में प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक के रूप में रोहित राजवीर मौजूद रहे, जो डांस पल्स-6 तथा वर्ल्ड ऑफ डांस इंडिया, चेन्नई की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं।

प्रतियोगिता के परिणाम में एकल वरिष्ठ वर्ग में गणेश चौधरी ने प्रथम, नयन कश्यप ने द्वितीय और एसके रीमिक्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल कनिष्ठ वर्ग में सौम्या सिन्हा प्रथम, सत्यम पांडे द्वितीय और लक्ष्मी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। उप-कनिष्ठ वर्ग में कीकी ने प्रथम तथा उन्नति ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, समूह नृत्य प्रतियोगिता में स्ट्रीट डांस अकादमी ने प्रथम, गोल्डन बींग्स समूह ने द्वितीय, संजीव एवं रॉकी ने तृतीय तथा एक्रो एवं प्राइस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को समिति के अध्यक्ष नंद किशोर मंडल, उपाध्यक्ष चंद्रयान साहा, कोषाध्यक्ष कृष्णा पंडित तथा हिरणपुर थाने में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार सहित समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर विजेता प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज साहा, प्रेम साहा और टाइगर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सचिव टिंकू साहा, संतोष साहा, नारायण यादव कोषाध्यक्ष कृष्णा पंडित, पंकज साहा, हरेंद्र, अंबिका, प्रताप, सेंटू, आनंद, संजय, जय,पंकज सहित समिति के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ