🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

Breaking News: जमशेदपुर के SSP और सरायकेला के SP हटाए गए, CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन

Zila Tak | Desk

रांची  (RANCHI) :  जमशेदपुर में करणी सेना के युवा नेता हिमांशु कुमार सिंह की हत्या और उसके बाद बिगड़ी कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देर रात बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दोनों अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी को क्षेत्र में लगातार कैंप कर प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। वहीं, डीआईजी को जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दरअसल, जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर शनिवार रात पुलिस की मौजूदगी में करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया था। इलाज के दौरान सोमवार शाम टीएमएच में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शहर में आक्रोश फैल गया और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए बिष्टुपुर गोलचक्कर जाम कर दिया। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं। फुटेज में पुलिस वाहन और जवानों की मौजूदगी के बावजूद हमलावरों द्वारा खुलेआम चाकूबाजी किए जाने का दृश्य दिखाई देने से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में बार संचालक सहित 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि घायल प्रत्युष आनंद का इलाज कोलकाता के अपोलो अस्पताल में चल रहा है।

 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ