Zila Tak | Desk
पाकुड़ (PAKUR) : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पाकुड़ के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद हसन कमल अंसारी को दुमका पुलिस ने देर रात हिरणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, हसन कमल अंसारी के खिलाफ दुमका नगर थाना में ठगी से संबंधित एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज है। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए दुमका पुलिस की टीम देर रात हिरणपुर पहुंची और रामपुर गांव में छापेमारी कर उन्हें हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि, मामले को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि दुमका पुलिस आरोपी को अपने साथ दुमका ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
