🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

EXCLUSIVE | नशे के सौदागरों को नहीं थी भनक, विनय कुमार ने अड्डे पर मार दी रेड — पढ़ें पूरी खबर

Zila Tak | Desk

पाकुड़    (PAKUR)   :    हिरणपुर थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर SDPO कुमार गौरव, CO मनोज कुमार और हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने घाघरजानी गांव स्थित कृष्णा साहा के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 25 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 किलो 672 ग्राम गांजा, नशीले पदार्थों की तौल में इस्तेमाल होने वाले चार इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों सूरज दुबे (छिटका पाड़ा) और कृष्णा साहा (तारापुर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आशंका है कि दोनों लंबे समय से क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़े हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस सफल अभियान में हिरणपुर थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ