🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

हिरणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में सजा आमों का अनोखा संसार, बिरसा हरित ग्राम आम मेला बना आकर्षण का केंद्र

Zila Tak | Desk

पाकुड़    (PAKUR)   :    मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत हिरणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में भव्य आम मेला का आयोजन किया गया। मेले में देश-विदेश की चर्चित एवं दुर्लभ प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी ने लोगों को आकर्षित किया। जापान के प्रसिद्ध मियाजाकी आम के साथ-साथ लंगड़ा, आम्रपाली, खीरसापति, थाई बनाना, सुरमा फजली, कुर्चा, जर्दालू और अल्फांसो जैसी कई उत्कृष्ट किस्मों के आम एक ही मंच पर प्रदर्शित किए गए।

हिरणपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों से पहुंचे जेएसएलपीएस की दीदियों एवं बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी कर रहे किसानों ने अपने बागानों में उत्पादित आमों को मेले में प्रदर्शित किया। रंग-बिरंगे और विभिन्न आकार-प्रकार के आमों से सजे स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। किसानों ने आम उत्पादन, बागवानी तकनीक और अपने अनुभवों को भी साझा किया।

आम मेला का उद्देश्य किसानों को उन्नत बागवानी के प्रति प्रोत्साहित करना, विभिन्न प्रजातियों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा बागवानी आधारित आजीविका को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि योजनाबद्ध तरीके से की गई बागवानी किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर सकती है।

इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी, जेएसएलपीएस के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राजेश कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए बिरसा हरित ग्राम योजना को ग्रामीण विकास और स्वरोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ