🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

50 लाख दो, नहीं तो अंजाम भुगतो” — आधी रात पुल निर्माण स्थल पर पहुंची रंगदारी की पर्ची

Zila Tak ।  Desk

पाकुड़  (PAKUR)  :  पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में एक बार फिर उग्रवादी गतिविधियों की आहट से इलाके में सनसनी फैल गई है। बड़दाहा गांव के समीप इकड़ी नाला पर बीजीआर कोल कंपनी द्वारा बनाये जा रहे निर्माणाधीन पुल के कार्यस्थल पर 50 लाख रुपये की लेवी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने खुद को भाकपा माओवादी और टीपीसी संगठन से जुड़ा बताते हुए कंपनी प्रबंधन को खुलेआम धमकी दी है।

सूत्रों के मुताबिक, घटना 14 मई की आधी रात की है। बताया जाता है कि दो नकाबपोश बदमाश अचानक निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां तैनात रात्रि प्रहरी मनोज मुर्मू को हथियार का भय दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने एक पर्ची थमाई और उसे जोर-जबरदस्ती से पढ़वाया। पर्ची में 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। साथ ही चेतावनी दी गई कि रकम नहीं पहुंची तो “अंजाम बेहद बुरा होगा।”

घटना के बाद निर्माण स्थल पर कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों में भय का माहौल बन गया। इलाके में यह चर्चा तेजी से फैल गई कि उग्रवादी संगठन एक बार फिर सक्रिय होने लगे हैं।

मामले की सूचना मिलते ही 15 मई को अमड़ापाड़ा थाना के एसआई पप्पू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल और बीजीआर कैंप पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा गार्डों सहित कंपनी प्रबंधन से लंबी पूछताछ की।

इसके बाद 16 मई को बीजीआर कोल कंपनी की ओर से अमड़ापाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि घटना के पीछे वास्तव में उग्रवादी संगठन हैं या फिर उनके नाम का इस्तेमाल कर किसी गिरोह द्वारा दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है।

हर एंगल से हो रही जांच” : एसडीपीओ

महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि बीजीआर कोल कंपनी की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा भी किया जा रहा है।

 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ