🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

मक्के के खेत में मिली दो दोस्तों की लाश, सितेशनगर में सनसनी; जहरीली शराब से मौत की आशंका

Zila Tak। Desk

पाकुड़ (PAKUR) : पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सितेशनगर गांव में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मक्के के खेत से दो लोगों के शव बरामद किए गए। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय नूरुद्दीन शेख और 45 वर्षीय मोतीउर शेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार सुबह करीब 11 बजे गांव से साथ निकले थे। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों अक्सर खेत की ओर जाकर शराब पिया करते थे। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर किसी को अंदाजा नहीं था कि दोनों की जिंदगी का अंत हो चुका है।

शनिवार शाम करीब 5 बजे कुछ ग्रामीण जब अपने काम से खेत की ओर गए, तो उनकी नजर मक्के के खेत में पड़े दोनों शवों पर पड़ी। यह दृश्य देख ग्रामीण दंग रह गए। देखते ही देखते गांव में खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गौरव कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। एएसआई लियाकत अंसारी ने पुलिस बल और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को खेत से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई अत्यधिक शराब सेवन को मौत की वजह बता रहा है, तो कुछ लोग नकली शराब पीने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस भी दोनों एंगल पर जांच कर रही है।

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अत्यधिक शराब सेवन या जहरीली शराब पीने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ