🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

हिरणपुर मवेशी हाट की दीवार तोड़कर बनाए गए रास्तों पर प्रशासन सख्त, बंद करने का आदेश

Zila Tak। Desk

पाकुड़    (PAKUR)     :     हिरणपुर सरकारी मवेशी हाट परिसर में निर्माणाधीन चाहरदीवारी कार्य को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। शनिवार को भवन प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया और कार्य में अनियमितता पाए जाने पर संवेदकों को फटकार लगाते हुए अनावश्यक रूप से खोले गए सभी द्वारों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया।

करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से पांच हिस्सों में बन रही इस चाहरदीवारी का निर्माण कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ संवेदकों द्वारा पुराने जर्जर चाहरदीवारी को हटाने के बजाय उसके सामने ही नई दीवार खड़ी की जा रही है, जबकि विभागीय प्राक्कलन के अनुसार पुरानी दीवार को तोड़कर ही निर्माण कार्य किया जाना था।

इतना ही नहीं, परिसर से सटे कई घरों के लोगों ने अपने आवागमन की सुविधा के लिए चाहरदीवारी में अलग-अलग जगहों पर द्वार खोल दिए हैं, जो विभागीय नियमों और प्राक्कलन के विपरीत बताया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच भी नाराजगी देखी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में प्राक्कलन के अनुरूप ही कराया जाएगा। उन्होंने सभी संवेदकों को सोमवार तक खोले गए सभी अनधिकृत द्वार बंद करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही चाहरदीवारी के भीतरी हिस्से में लंबित प्लास्टर कार्य को भी शीघ्र पूरा करने को कहा।

हालांकि स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जगह-जगह सीढ़ीनुमा गेट बनाने की बात कही है, ताकि आम लोगों का आवागमन बाधित न हो।

निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ टुडू दिलीप, एसआई गौतम कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद निर्माण कार्य में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ