🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, केंद्र सरकार पर लगाए दोहरे मापदंड के आरोप

Zila Tak | Desk

पाकुड़    (PAKUR)   :    Indian National Congress के बैनर तले पाकुड़ में सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर हल्लाबोल किया।

पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क स्थित अटल बिहारी चौक के समीप बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव का हवाला देकर आम जनता पर महंगाई का बोझ थोपा जा रहा है, जबकि सरकार राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जहां परिवहन महंगा हो गया है, वहीं रसोई गैस के दाम बढ़ने से आम घरों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष Shrikumar Sarkar ने केंद्र सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब चुनाव का दौर चल रहा था, उस समय भी मध्य पूर्व में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी, लेकिन तब भाजपा नेताओं के बड़े-बड़े काफिले सड़कों पर दौड़ रहे थे और करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे थे।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या उस समय पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं थी? आखिर अब अचानक आम जनता पर महंगाई का बोझ क्यों डाला जा रहा है?

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में तत्काल राहत देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ