🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

हिरणपुर पंचायत समिति में बड़ा राजनीतिक उलटफेर,अविश्वास प्रस्ताव के बाद प्रमुख पद से हटीं रानी सोरेन

Zila Tak | Pakur 

पाकुड़   (PAKUR)  :   हिरणपुर पंचायत समिति की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। प्रमुख श्रीमती रानी सोरेन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित हो गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रमुख पद छोड़ना पड़ा।

अनुमंडल सभागार, पाकुड़ में आयोजित इस अहम बैठक की अध्यक्षता पीठासीन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ ने की। बैठक को लेकर सुबह से ही राजनीतिक सरगर्मी तेज रही और पंचायत समिति सदस्यों की गतिविधियों पर सबकी नजरें टिकी रहीं।

बैठक में कुल 18 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए। कार्यवाही के दौरान सदस्यों ने प्रमुख पर लगाए गए आरोपों को लेकर अपनी-अपनी बातें रखीं। वहीं प्रमुख श्रीमती रानी सोरेन ने भी आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए खुद को निर्दोष बताया।

लंबी चर्चा और बहस के बाद नियमानुसार मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। कुल 17 मतपत्र जारी किए गए और जब मतगणना हुई तो सभी 17 वोट अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पाए गए। एकतरफा मतदान परिणाम ने पंचायत राजनीति में बड़ा संदेश दे दिया।

अविश्वास प्रस्ताव पारित होते ही रानी सोरेन की प्रमुख पद की कुर्सी चली गई और हिरणपुर पंचायत समिति में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया। इस फैसले के बाद क्षेत्र की राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। अब सबकी निगाहें नए प्रमुख के चयन और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हैं।

पूरी बैठक शांतिपूर्ण, पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई।

रिपोर्ट : नंद किशोर मंडल | पाकुड़ 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ