🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

जिसने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी पिता की बेटे ने ले ली जान

Zila Tak  |  Desk

पाकुड़    (PAKUR)    :  नगर थाना क्षेत्र के किताझोर गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने ही 60 वर्षीय पिता की हसुआ से वार कर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान दिवाकर सरदार के रूप में हुई है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे अनूप सरदार को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अनूप सरदार ने किसी बहाने से अपने पिता को घर बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में अनूप ने घर में रखे हसुआ से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दिवाकर सरदार की मौत हो गई।

सुबह खुला हत्या का राज

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरी रात घर में ही मौजूद रहा। बुधवार सुबह वह अपनी पत्नी और बच्चों के पास पहुंचा, जो अलग किराए के मकान में रहते हैं। वहां से वह अपनी एक बेटी को लेकर घटनास्थल पहुंचा। घर के अंदर संदिग्ध हालात देखकर बच्ची घबरा गई और पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए आरोपी अनूप सरदार को हिरासत में ले लिया।

पोती ने खोली आरोपी की करतूत

मृतक की पोती वर्षा सरदार ने बताया कि उसके पिता अनूप सरदार शराब के आदी थे और अक्सर घर में मारपीट किया करते थे। उसने बताया कि घटना वाले दिन भी उसके पिता ने दादा दिवाकर सरदार को घर बुलाया था और बाद में उनकी हत्या कर दी। वर्षा ने कहा कि सुबह जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पड़ोसियों को बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पत्नी-बच्चे रहते थे अलग

पड़ोसियों के मुताबिक, अनूप सरदार लंबे समय से शराब की लत से जूझ रहा था। उसका व्यवहार हिंसक हो चुका था और वह आए दिन परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था। उसकी शादी करीब 15-20 वर्ष पहले पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में हुई थी और उसकी पांच बेटियां हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब और हिंसक रवैये से परेशान होकर उसकी पत्नी और बेटियां उससे अलग किराए के मकान में रहने लगी थीं। पड़ोसियों ने यह भी दावा किया कि कुछ साल पहले अनूप ने अपनी पत्नी को जलाने की भी कोशिश की थी। वहीं, मृतक दिवाकर सरदार एक मिठाई दुकान में काम करते थे और अधिकतर वहीं रहते थे।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नगर थाना के एएसआई अश्लोक पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ