🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

पाकुड़ में सियार का आतंक: डीएफओ के निर्देश पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम, पीड़ित परिवारों को बांटी सहायता राशि

Zila Tak | Desk

PAKUR  (पाकुड़)   :    जिले के लखीनारायणपुर और आसपास के इलाकों में सियार के लगातार हो रहे हमलों ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) सौरभ चंद्रा के निर्देश पर मंगलवार को वन विभाग की टीम पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंची। टीम का नेतृत्व वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) बबलू कुमार देहरी ने किया।

वन विभाग की टीम ने लखीनारायणपुर गांव पहुंचकर सियार हमले में मृत और घायल बच्चों के परिजनों से मुलाकात की तथा पूरी घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गांव में बढ़ते भय के बीच विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन भी दिया।

रेंजर बबलू कुमार देहरी ने सियार के हमले में जान गंवाने वाली तीन माह की मासूम अफीफा खातून के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। वहीं घायल सदीकुल शेख के परिवार को 5 हजार रुपये तथा रहसपुर गांव के घायल अजफारूल शेख को भी 5 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया।

रेंजर ने कहा कि वन विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम मंगलवार रात भी गांव में कैंप करेगी तथा लगातार पेट्रोलिंग और मॉनिटरिंग करेगी, ताकि किसी और घटना को रोका जा सके।

गौरतलब है कि गत शुक्रवार रात करीब तीन बजे दिल दहला देने वाली घटना में घर में मां के साथ सो रही तीन माह की बच्ची अफीफा खातून को सियार उठाकर ले गया था। बाद में बच्ची के शव के कुछ अवशेष झाड़ियों में बरामद हुए थे। उसी रात चार वर्षीय उसकी बड़ी बहन पर भी सियार ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद इलाके में सियार के हमले लगातार जारी रहे, जिसमें कई बच्चे जख्मी हुए हैं।

घटनाओं से सहमे ग्रामीण अब रात होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। वन विभाग की सक्रियता के बावजूद इलाके में दहशत बरकरार है। टीम में खालिदा खातून, जिब्रान अली समेत अन्य वनकर्मी भी मौजूद थे।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ