🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

साहिबगंज में 20 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के तस्करों ने खोला राज — हिरणपुर का मदन भगत बना पुलिस जांच का केंद्र

Zila Tak | Desk

साहिबगंज   (SAHIBGANJ)  :   झारखंड के साहिबगंज जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान में बरहरवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक यात्री बस से 20.180 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए ओडिशा के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद अब पूरे नेटवर्क का केंद्र पाकुड़ जिले का कथित सप्लायर मदन भगत बन गया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नितिन खंडेलवाल को सूचना मिली थी कि साहिबगंज होकर एक बड़ी गांजा खेप गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। बुधवार सुबह करीब 8:20 बजे बरहरवा थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इसी दौरान बीआर02 पीबी-6518 नंबर की यात्री बस को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बस में सवार दो युवकों के बैग पर पुलिस को शक हुआ। जब बैग खोले गए तो उसमें से गांजा के 10 पैकेट बरामद हुए। बरामद गांजा का कुल वजन 20.180 किलोग्राम निकला। मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान ओडिशा निवासी असीम मोहंती (34) और प्रफुल चन्द्र देवड़ी (22) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे पाकुड़ जिले के हिरणपुर क्षेत्र निवासी मदन भगत के संपर्क में थे और पिछले करीब दो वर्षों से गांजा तस्करी के इस नेटवर्क में सक्रिय थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मदन भगत इस पूरे सिंडिकेट की अहम कड़ी माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि उसके तार झारखंड, ओडिशा और बिहार तक फैले नशा कारोबार से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी असीम मोहंती का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर रहा है। उसके खिलाफ ओडिशा में हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत आठ मामले दर्ज हैं, जबकि झारखंड में भी उसके खिलाफ दो मामले पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस इस गिरोह को संगठित अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

फिलहाल बरहरवा थाना में कांड संख्या 115/2026 दर्ज कर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों का भी खुलासा होगा।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ