🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

BOKARO थाना के अंदर आखिर क्या हुआ? VIDEO वायरल होते ही तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Zila Tak | Desk

बोकारो    (BOKARO)   :    झारखंड के बोकारो जिले में एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नाथू सिंह मीणा ने कड़ा रुख अपनाते हुए चीरा चास थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो की जांच के बाद की गई है।

बताया जा रहा है कि 4 मई 2026 की शाम चीरा चास थाना क्षेत्र के दीगा रीजेंसी के पास एक मारपीट की घटना हुई थी। आरोप है कि मनीष हर्ष पांडे और उसके सहयोगियों ने आरिफ अंसारी के साथ बेरहमी से मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गंभीर रूप से घायल आरिफ को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय थाने लाकर हाजत में बंद कर दिया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि पुलिस की यह लापरवाही न सिर्फ अमानवीय थी, बल्कि विभागीय नियमों के भी खिलाफ है। एसडीपीओ चास की रिपोर्ट में सामने आया कि घायल को समय पर इलाज नहीं देना पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला कृत्य है। वहीं एएसआई संजय कुमार मंडल वीडियो में बिना वर्दी के नजर आए, जो अनुशासनहीनता का स्पष्ट उदाहरण है। थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार पर अधीनस्थों पर नियंत्रण नहीं रखने और लापरवाही बरतने का आरोप लगा।

वीडियो ने उठाए गंभीर सवाल

वायरल वीडियो में एक महिला थाना परिसर के अंदर ही व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाती नजर आ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि थाना के संवेदनशील हिस्से—जैसे लॉकअप—की तस्वीरें और वीडियो बाहर कैसे पहुंचे? यह सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक मानी जा रही है।

पुलिस का पक्ष भी सामने आया

वहीं बोकारो पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 1 मई को नंदुआ स्थान स्थित जिम के पास हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की जा रही थी। 4 मई को आरिफ अंसारी के साथ हुई मारपीट के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। पुलिस का दावा है कि वायरल वीडियो भ्रामक है और थाने में मारपीट के आरोप तथ्यहीन हैं।

कार्रवाई से सख्त संदेश

इस पूरे घटनाक्रम पर एसपी की त्वरित कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, यह मामला पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर कई गंभीर सवाल भी खड़े कर रहा है।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ