🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

भीषण गर्मी में राहत: पेयजल संकट से निपटने को जिला प्रशासन अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

Zila Tak | Desk

पाकुड़    (PAKUR)   :     पाकुड़: जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य है कि किसी भी गांव या टोले में पेयजल संकट उत्पन्न न हो और आमजनों को समय पर राहत मिल सके। कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर चापाकलों की मरम्मति कराई जाएगी।

कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी: जिला स्तर पर श्री राकेश मरांडी (मो०- 9304773442) एवं श्री श्रीजल मुर्मू (मो०- 7482924365) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आम नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

प्रखंड स्तर पर भी सक्रिय टीम: हर प्रखंड में कनीय एवं सहायक अभियंताओं की नियुक्ति की गई है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का तेजी से समाधान हो सके। पाकुड़, हिरणपुर, अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और पाकुड़िया प्रखंडों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी और मरम्मति कार्य सुनिश्चित करेंगे।

उपायुक्त की अपील: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जहां भी चापाकल खराब हो, उसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ