Zila Tak | Desk
पाकुड़ (PAKUR) : शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए समाजसेवी लुत्फ़ल हक ने डीएवी स्कूल को चार स्मार्ट बोर्ड भेंट किए, जिससे विद्यालय में डिजिटल शिक्षा को नई दिशा मिली है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लुत्फ़ल हक ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना समय की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्मार्ट बोर्ड के जरिए बच्चों को जटिल विषयों को समझने में आसानी होगी और उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।
विद्यालय के प्राचार्य ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्मार्ट बोर्ड के उपयोग से कक्षाओं का माहौल और अधिक प्रभावी व आकर्षक बनेगा। डिजिटल और दृश्य माध्यम से पढ़ाई होने से छात्रों की समझ और प्रदर्शन दोनों में सकारात्मक सुधार आएगा।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के जरिए पढ़ाई करना उनके लिए एक नया, रोचक और ज्ञानवर्धक अनुभव साबित होगा।
