🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

DC मेघा भारद्वाज की अपील—1 मई से खुद करें जनगणना, घर बैठे भरें डिटेल

Zila Tak | Desk

पाकुड़   (PAKUR)   :    पाकुड़ जिला समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में भारत की जनगणना 2027 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

उपायुक्त ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। इसके लिए 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल      https://se.census.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर के जरिए OTP से लॉग-इन करना होगा। यह पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध रहेगा, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी।

स्व-गणना के दौरान उत्तरदाता को अपने राज्य, जिला एवं स्थानीय विवरण का चयन करते हुए डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करना होगा और परिवार व मकान से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी। जानकारी सबमिट करने के बाद एक SE-ID जनरेट होगा, जो पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्व-गणना ऐच्छिक (Optional) है, अनिवार्य नहीं। यदि कोई व्यक्ति स्व-गणना नहीं करता है तो 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इस दौरान नागरिकों को अपना SE-ID प्रगणक के साथ साझा करना होगा, ताकि दर्ज जानकारी की पुष्टि कर उसे मूल डेटाबेस में शामिल किया जा सके।

जिले में जनगणना कार्य को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। उपायुक्त ने बताया कि पाकुड़ जिले में 1772 प्रगणक एवं 296 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रखंड स्तर पर बीडीओ और जिला स्तर के अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और सटीक जानकारी देकर जनगणना कार्य को सफल बनाएं।

जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार है। सभी नागरिक स्व-गणना में भाग लेकर सटीक जानकारी दें, ताकि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके। — मेघा भारद्वाज, उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी, पाकुड़

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ