🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

झारखंड में 3 साल से एक ही दफ्तर में बैठे कर्मचारियों का होगा तबादला

Zila Tak | Desk

रांची  (RANCHI)  :     झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब एक ही कार्यालय में तीन साल से अधिक समय से जमे कर्मचारियों का अनिवार्य तबादला किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

मंगलवार को जारी आदेश में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव एवं जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे कर्मचारियों की तत्काल समीक्षा कर उनका स्थानांतरण सुनिश्चित करें। हाल के दिनों में विभिन्न जिलों में वेतन निकासी से जुड़ी गड़बड़ियों के सामने आने के बाद इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है।

संविदा कंप्यूटर ऑपरेटरों पर भी सख्ती

सरकार ने संविदा या मानदेय पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को वित्तीय कार्यों से पूरी तरह अलग करने का निर्देश दिया है। अब ये ऑपरेटर किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन या संबंधित प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे।

30 मई तक देनी होगी रिपोर्ट

सभी विभागों को आदेश का सख्ती से पालन करते हुए 30 मई तक विस्तृत रिपोर्ट वित्त विभाग को सौंपने को कहा गया है। सरकार का मानना है कि इस कदम से पारदर्शिता बढ़ेगी और वित्तीय अनियमितताओं पर लगाम लगेगी।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ