🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

प्रमुख की कुर्सी खतरे में! प्रमुख रानी सोरेन के खिलाफ 14 सदस्यों की बगावत, अविश्वास प्रस्ताव की मांग

Zila Tak | Desk

पाकुड़     (PAKUR)   :   पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड में सियासी घमासान अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन के खिलाफ पंचायत समिति के 14 सदस्यों ने खुलकर बगावत कर दी है और उपायुक्त मेघा भारद्वाज को अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा है। इस कदम से प्रखंड की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

आवेदन सौंपने वालों में सुकमार मंडल, बिनीता किस्कू, संजली मरांडी, कुसुम देवी, अन्नू देवी, ज्योति देवी, बबलू मुर्मू, सुशीला टुडू, मंझली सोरेन, साबित्री देवी समेत कुल 14 सदस्य शामिल हैं, जो प्रमुख के खिलाफ एकजुट नजर आ रहे हैं।

सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रमुख रानी सोरेन की कार्यशैली के कारण प्रखंड में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि कई योजनाएं कागजों में सिमटकर रह गई हैं और जमीनी स्तर पर काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

पंचायत समिति सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ बार-बार दुर्व्यवहार किया जाता है। उनका कहना है कि प्रमुख का रवैया सहयोगात्मक नहीं है, जिससे जनप्रतिनिधियों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है और आम जनता भी इससे परेशान है।

सभी सदस्यों ने उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा स्थिति में प्रखंड का विकास ठप पड़ गया है और यदि जल्द हस्तक्षेप नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस बढ़ते सियासी संकट पर क्या रुख अपनाता है और क्या हिरणपुर में नेतृत्व परिवर्तन की नौबत आती है या नहीं।

रिपोर्ट : नंद किशोर मंडल | पाकुड़ 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ