🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

अब लापरवाही नहीं चलेगी समाहरणालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, सिस्टम सुधारने के सख्त निर्देश

Zila Tak | Desk 

पाकुड़   (PAKUR)  :   जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और जनता के लिए आसान बनाने के इरादे से उपायुक्त मेघा भारद्वाज एक्शन मोड में नजर आईं। समाहरणालय परिसर के विभिन्न कार्यालयों का उन्होंने औचक निरीक्षण कर न सिर्फ व्यवस्थाओं की हकीकत देखी, बल्कि सुधार के लिए साफ और सख्त संदेश भी दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्थापना, सामान्य, निर्वाचन, नीलाम पत्र, भू-अर्जन, राजस्व, डीपीएमयू, आपूर्ति, विधि शाखा और नजारत सहित कई अहम विभागों का जायजा लिया। हर शाखा में चल रहे कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए उन्होंने व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और जनहितकारी बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उनका रुख बेहद स्पष्ट रहा सरकारी दफ्तर आम जनता के लिए हैं, यहां आने वाले हर व्यक्ति को सम्मान और समय पर सेवा मिलनी चाहिए।” उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि लापरवाही, देरी और असंवेदनशीलता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने यह भी जोर देकर कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन की असली परीक्षा है। इसके लिए हर पदाधिकारी को जिम्मेदारी, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ