🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

पाकुड़ में सनसनीखेज फायरिंग: फाइनेंस कर्मी पर तानी गई देसी कट्टा, हवाई गोली चलने से मचा हड़कंप

Zila Tak | Desk

पाकुड़   (PAKUR)   :   पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा, निमतल्ला इलाके में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर देसी कट्टा तानकर हवाई फायरिंग कर दी गई। अचानक हुई इस घटना से पूरा इलाका दहशत में आ गया।

घटना में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मिथुन कुमार रजक बाल-बाल बच गए, हालांकि गोली चलने से निकले बारूद के छींटे उनके बाजू में लगने से वे आंशिक रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विवाद से भड़की फायरिंग, इलाके में तनाव

जानकारी के अनुसार फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से लंबे समय से देर रात तक शोर-शराबे की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई और फिर गोलीबारी तक पहुंच गया।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले शिबू राउत नामक युवक ने कथित तौर पर मिथुन कुमार रजक पर देसी कट्टा तान दिया और हवा में गोली चला दी। हालांकि गोली सीधे नहीं लगी, लेकिन बारूद के छींटों से कर्मचारी घायल हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक निर्मल मंडल ने बताया कि घटना अचानक हुई और विवाद किस बात पर इतना बढ़ा, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं है। लेकिन आरोपी की हरकतें पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

पुलिस जांच में जुटी, छापेमारी शुरू

सूचना मिलते ही पाकुड़ नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हवा में फायरिंग की पुष्टि हुई है। हालांकि अब तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन आरोपी की पहचान के आधार पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन घटना के बाद लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ