Zila Tak | Desk
पाकुड़ (PAKUR) : पाकुड़ जिले के बलिहारपुर स्थित राधारानी निकेतन में श्री श्यामसुंदर श्यामचंद की भव्य पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया, जहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत शोभायात्रा से हुई, जिसमें भक्तों ने पश्चिम बंगाल के हीरोला से पधारे भगवान श्री श्यामसुंदर का भव्य अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
मुख्य पुजारी श्री रखोहरी दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई। इस दौरान पश्चिम बंगाल से आए बहाक—श्री परधान हलदार एवं श्री बैराग्य—की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
पूजा समारोह में पाकुड़, असम एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मालदा से आए बाबा उपनंदा ने श्रीमद्भागवत पाठ एवं संगीतमय कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
इस पावन अवसर पर संतोष मंडल, अर्चना मंडल, संजीब पॉल, प्रसंजीत मंडल, अनीता घोष, करण मंडल, अनिमा सरकार, अंजन मंडल, कृष्ण सरकार, कुनाल मंडल, लखी पॉल, निखिल मंडल, सर्वेश्वर साधु, श्यामल मंडल, अनीश गोपाल, कुट्टुश मंडल और राहुल शर्मा सहित अनेक भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने बलिहारपुर को एक दिन के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
