Zila Tak | Desk
पाकुड़ (PAKUR) : अगर आप मच्छरों को हल्के में ले रहे हैं, तो अब संभल जाइए! 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर पाकुड़ में स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी कर ली है। जिला मुख्यालय स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में इसे लेकर खास कार्यक्रम आयोजित होगा।
सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में साफ कहा कि छोटा सा मच्छर बड़ी बीमारी दे सकता है। मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलने वाला मलेरिया प्लाज्मोडियम विवेक्स परजीवी के कारण होता है और गंदगी इसकी सबसे बड़ी वजह है।
गंदगी = मच्छर = मलेरिया” का सीधा फॉर्मूला!
घर के आसपास जमा पानी और कचरा मच्छरों के लिए ‘VIP ज़ोन’ बन जाता है, जहां से बीमारी फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
लक्षण भी कम खतरनाक नहीं!
संक्रमण के 6 से 8 दिन बाद तेज बुखार, सिरदर्द, थकान, उल्टी, चक्कर, मांसपेशियों में दर्द और शरीर का पीला पड़ना जैसे संकेत दिखते हैं।
बचाव है सबसे बड़ा हथियार: पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई रखें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
इस दौरान डॉ. अमित कुमार, डॉ. के.के. सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
