🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

गरीब किसान की बेटी बनी जिले की शान: ऋतु कुमारी ने 95.80% के साथ किया टॉप, UPSC का सपना किया जाहिर

Zila Tak | Desk

पाकुड़   (PAKUR)  :   कठिन हालात और सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिभा जब मेहनत से मिलती है, तो इतिहास बनता है। इसका जीता-जागता उदाहरण बनी हैं उत्क्रमित उच्च विद्यालय तालपाहड़ी की छात्रा ऋतु कुमारी, जिन्होंने 95.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

ऋतु के पिता पवन कुमार साहा एक साधारण किसान हैं, जो दिन-रात खेतों में मेहनत कर अपने बच्चों का भविष्य संवारने में जुटे रहते हैं, जबकि उनकी माता नीलम देवी एक गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने कभी ऋतु की पढ़ाई में कमी नहीं आने दी।

अपनी सफलता का श्रेय ऋतु ने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग और ट्यूशन शिक्षक चंद्रमोहन पंडित की कड़ी मेहनत को दिया। ऋतु बताती हैं कि उन्होंने स्कूल के साथ-साथ घर पर भी लगातार मेहनत की और शिक्षकों से मिले मार्गदर्शन को अपना लक्ष्य बनाया।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक सोनाराम मरांडी ने भी ऋतु की सराहना करते हुए कहा कि वह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उनमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रबल इच्छा रही है। वे अक्सर ऋतु को जिला टॉपर बनने के लिए प्रेरित करते थे—और आज वह सपना साकार हो गया।

अब ऋतु का अगला लक्ष्य और भी बड़ा है। वह आगे चलकर UPSC परीक्षा पास कर देश सेवा करना चाहती हैं।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ