🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

बिना एनओसी नहर में निर्माण? चौकिढाप घाट योजना पर उठे गंभीर सवाल

Zila Tak | Desk

पाकुड़ (PAKUR) :   पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत चौकिढाप में जिला परिषद द्वारा कराए जा रहे सीढ़ीनुमा घाट निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। लाखों रुपये की लागत से बन रहे इस सरकारी योजना में गुणवत्ता मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घाट का निर्माण नहर के भीतर ही किया जा रहा है, जिससे योजना की वैधता और तकनीकी स्वीकृति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संबंधित विभाग से इस कार्य के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) ली गई है या नहीं।

निर्माण कार्य में भी बड़े पैमाने पर लापरवाही बरती जा रही है। जानकारी के अनुसार, जहां बालू का उपयोग होना चाहिए, वहां डस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, घटिया और दागदार बोल्डर लगाकर निर्माण की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। इतना ही नहीं, योजना स्थल पर अनिवार्य सूचनापट्ट तक नहीं लगाया गया है, जो पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों में इस अनियमितता को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका आरोप है कि संवेदक द्वारा मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है और संबंधित विभाग पूरी तरह मौन है।

इस पूरे मामले पर विभाग के कनीय अभियंता परेश भारती ने कहा कि योजना कार्य की जल्द जांच की जाएगी, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना यह होगा कि यह जांच महज औपचारिकता बनकर रह जाती है या फिर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होती है।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ