🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

बड़ी खबर: 42 हजार की रिश्वत लेते नवी मुंबई महानगरपालिका के उपायुक्त गिरफ्तार

Zila Tak | Desk

मुंबई/नवी मुंबई : भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका के उपायुक्त कैलास गायकवाड को 42 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी उपायुक्त अतिक्रमण विभाग से जुड़े एक ठेकेदार के बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। पीड़ित ठेकेदार दशरथ सुरवते ने इसकी शिकायत ACB से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एजेंसी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को उसके कार्यालय में ही पकड़ लिया।

ACB की टीम ने नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय के तीसरे मंजिल स्थित दफ्तर में छापा मारकर गायकवाड को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला ऐरोली क्षेत्र में 15 नवंबर 2024 से 15 फरवरी 2025 के बीच किए गए कार्यों के भुगतान से जुड़ा है। आरोप है कि महीनों से बिल लटकाकर रखा गया था और भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही ACB ने वसई तहसील में 7 लाख रुपये की रिश्वत लेते एक निजी कर्मी को भी गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह साफ है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसियां अब बड़े अधिकारियों पर भी सख्त नजर रखे हुए हैं।

 

 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ