Zila Tak | Desk
रांची (RANCHI) : Heat Alert : भीषण गर्मी की मार के बीच स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड ने बड़ा और अहम फैसला लेते हुए राज्यभर के स्कूलों की समय-सारणी में तत्काल बदलाव का आदेश जारी किया है। यह निर्देश सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
क्या बदला? KG से कक्षा 8 तक: अब कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक कक्षा 9 से 12 तक: कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
शिक्षकों के लिए निर्देश: सरकारी विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में रहकर अन्य प्रशासनिक/गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।
कब से लागू? यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा।
बढ़ते तापमान को देखते हुए लिया गया यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
