🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

सख्त पहरे में JPSC परीक्षा: पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने मैदान में उतरा प्रशासन

Zila Tak | Desk

पाकुड़     (PAKUR)    :    पाकुड़ में झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन ने मुस्तैदी की मिसाल पेश की। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी पाकुड़ खुद मैदान में उतरे और विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था से लेकर परीक्षार्थियों की सुविधाओं, बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था और प्रश्नपत्र की गोपनीयता तक हर पहलू को बारीकी से परखा। किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही न हो, इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने साफ कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कर्मियों को आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारी निभाने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।

 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ