Zila Tak | Desk
रांची (RANCHI): झारखंड में उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर तमाड़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीती रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि ये सभी अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इन लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद तमाड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और सभी को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया गया।
फिलहाल पुलिस सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मामला परीक्षा में संभावित गड़बड़ी, फर्जीवाड़ा या किसी संगठित नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।
हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई ठोस खुलासा नहीं किया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ पाएगी।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
