🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

चेकपोस्ट बना उगाही का अड्डा कोटालपोखर में करोड़ों रुपये की राजस्व चोरी! — बिना चालान धड़ल्ले से गुजर रहे पत्थर लदे ट्रक

Zila Tak | Desk

रांची | (RANCHI): झारखंड के साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में इन दिनों राजस्व चोरी का ऐसा काला खेल चल रहा है, जिसने पूरे सिस्टम की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात यह हैं कि कानून यहां कागजों तक सिमट गया है, जबकि जमीनी हकीकत में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कोटालपोखर के ढाटापाड़ा क्षेत्र से हर दिन एक-दो नहीं, बल्कि सैकड़ों की संख्या में पत्थर लदे ट्रक बिना माइनिंग चालान के बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ये ट्रक जीवनपुर और रहीमटाड़ चेकपोस्ट को ऐसे पार कर जाते हैं जैसे मानो वहां कोई रोक-टोक है ही नहीं।

जिस चेकपोस्ट को सरकार ने खनिज परिवहन में पारदर्शिता और राजस्व चोरी रोकने के लिए स्थापित किया था, वही आज कथित तौर पर उगाही का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। स्थानीय सूत्रों की मानें तो यहां पत्थर माफियाओं और कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से पूरा खेल संचालित हो रहा है।

बताया जा रहा है कि बिना चालान गुजरने वाली हर गाड़ी से मोटी रकम वसूली जाती है। यानी कानून की आड़ में ही कानून का सौदा हो रहा है। सांप भी मर रहा है और लाठी भी नहीं टूट रही — इस कहावत को यहां पूरी तरह चरितार्थ किया जा रहा है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि इस पूरे खेल को स्थानीय थाना कोटालपोखर के इशारे पर संचालित किया जा रहा है। अगर यह सच है, तो यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं बल्कि सिस्टम की जड़ों में लग चुकी दीमक का संकेत है।

इस अवैध खेल से झारखंड सरकार को हर दिन लाखों रुपये और महीने में करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक सरकारी खजाने को इस तरह लूटा जाता रहेगा?

क्या जिम्मेदार अधिकारी इस पर कार्रवाई करेंगे या फिर यह “खुली लूट” यूं ही जारी रहेगी?

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ