🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

हर गली अतिक्रमण, हर मोड़ गंदगी—हजारों की आवाजाही के बावजूद बदहाल हिरणपुर बाजार, व्यवस्था पर बड़े सवाल

Zila Tak / Desk

पाकुड़ (PAKUR): संथाल परगना का प्रमुख व्यापारिक केंद्र हिरणपुर बाजार आज अपनी बदहाल व्यवस्था और गंदगी के कारण सवालों के घेरे में है। बिहार और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों तक अपनी पहचान रखने वाला यह बाजार अब अव्यवस्था, जाम और कूड़े के ढेर में दबता नजर आ रहा है।

 

जहां रोज़ हजारों लोगों की आवाजाही होती है, वहीं बुनियादी सुविधाओं की हालत इतनी बदतर है कि लोग अब इसे बाजार नहीं, समस्या का अड्डा कहने लगे हैं।

नालियां जाम, सड़कें बदहाल — हर दिन ‘नरक’ जैसा हाल

हिरणपुर बाजार में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। नालियां जाम हैं, सफाई का कोई सिस्टम नहीं और हल्की बारिश भी पूरे बाजार को गंदे पानी के तालाब में बदल देती है।

1 नंबर गली, डाकबंगला परिसर, फुटबॉल मैदान, मवेशी हाट और मुख्य सड़कों के किनारे कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सड़कों पर सड़ता कचरा और उठती बदबू लोगों का जीना दूभर कर रही है। यह सिर्फ गंदगी नहीं, बल्कि बीमारियों को खुला न्योता है।

सुभाष चौक बना ‘जाम चौक’ — हर दिन जाम, हर पल परेशानी

बाजार का दिल माने जाने वाला सुभाष चौक अब ट्रैफिक व्यवस्था की बदहाली का जीता-जागता उदाहरण बन चुका है।

o

अवैध अतिक्रमण सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग और बढ़ती भीड़ इन सबने मिलकर इस चौराहे को जाम का जाल बना दिया है। हालात इतने खराब हैं कि कई-कई बार एंबुलेंस और स्कूली वाहन तक जाम में फंस जाते हैं। हालांकि हिरणपुर पुलिस की तैनाती रहती है, लेकिन स्थायी समाधान के अभाव में स्थिति जस की तस बनी हुई है।

शिकायतें ढेर, कार्रवाई शून्य — जनता का फूटा गुस्सा

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन नतीजा ‘ढाक के तीन पात ही रहा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि: नियमित साफ-सफाई और कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जाम नालियों की तत्काल सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाए, मुख्य सड़कों की मरम्मत कराई जाए, सुभाष चौक से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को स्थायी रूप से सुधार किया जाए।

बड़ा सवाल:

क्या हिरणपुर बाजार यूं ही बदहाली और अव्यवस्था का शिकार बना रहेगा, या प्रशासन अब जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई करेगा?

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ