ZILA TAK
राँची (RANCHI):जिले के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित तेतर टोली में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां से एक भरा हुआ और एक खाली LPG सिलेंडर चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने नामकुम थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
