🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

विजयादशमी पर पाकुड़वासियों को उपायुक्त की शुभकामनाएं, शांति और भाईचारे का दिया संदेश

Zila Tak | डेस्क

पाकुड़   (PAKUR)  :   विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर पाकुड़ की उपायुक्त  मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व को सत्य, न्याय और सदाचार की विजय का प्रतीक बताते हुए लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

अपने शुभकामना संदेश में उपायुक्त ने कहा कि विजयादशमी हमें असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। यह पर्व न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि जीवन में सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है।

उन्होंने कहा कि त्योहार समाज में एकता, सहयोग और आपसी विश्वास को मजबूत करने का अवसर होते हैं। ऐसे में सभी जिलेवासियों को आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में विजयादशमी मनानी चाहिए। उन्होंने सामाजिक समरसता बनाए रखने में सभी नागरिकों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील

उपायुक्त ने पर्व के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ त्योहार मनाएं, ताकि जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल बना रहे और प्रत्येक व्यक्ति हर्षोल्लास के साथ पर्व का आनंद उठा सके।

अंत में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कामना की कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही पाकुड़ जिला विकास, प्रगति और सामाजिक सौहार्द के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ