Zila Tak | Desk
पाकुड़ (PAKUR) : शारदीय दुर्गापूजा की नवमी संध्या पर हिरणपुर प्रखंड के तारापुर-गोविन्दपुर स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के पूजा पंडाल में भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित जी ने पारंपरिक धुनुची नृत्य करते हुए मां दुर्गा की आरती की, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया!
धूप की सुगंध, जलते धुनुची पात्र, आरती की लौ और मां दुर्गा के जयकारों के बीच पंडित जी का मनमोहक धुनुची नृत्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। पारंपरिक बंगाली संस्कृति से जुड़ी इस अनूठी आरती को देखने के लिए श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। पूरा पूजा पंडाल मां दुर्गा की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा।
धुनुची नृत्य के साथ आरती का यह दृश्य श्रद्धा, संस्कृति और भक्ति का अद्भुत संगम बना। नवमी की संध्या पर आयोजित इस विशेष आरती ने पूजा महोत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिए।
