🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

Zila Tak | Desk

पाकुड़  (PAKUR)  हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई गाँव स्थित भाजपा कार्यालय के समीप शुक्रवार देर शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 21 वर्षीय अनूप कुमार मंडल की मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल अनूप को पहले सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जंगीपुर स्थित बासुमति अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देर रात करीब 12 बजे परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को तोड़ाई चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। बाद में हिरणपुर सीओ मनोज कुमार तथा नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।

रात करीब 12 बजे से सुबह 7 बजे तक सड़क जाम रहने के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। इस दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार ने परिजनों और ग्रामीणों से लगातार बातचीत करते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया। उनकी सूझबूझ, संयम और लगातार संवाद के चलते पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा और किसी तरह का अप्रिय विवाद नहीं होने दिया।

पुलिस एवं प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई और आवश्यक सहयोग का आश्वासन मिलने के बाद सुबह करीब 7 बजे परिजनों ने सड़क जाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
लोड हो रहा है...

खबर लोड हो रही है...

👤लेखक
📅तारीख
💬0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...
खबर लोड हो रही है...
📢 इस खबर को शेयर करें: 📘 Facebook 💬 WhatsApp 🐦 Twitter ✈ Telegram
लेखक / Author
AapkaUP24 Team
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।