🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

Zila Tak | Pakur 

पाकुड़  (PAKUR)  साइबर अपराधियों ने अब पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर ठगी का नया तरीका अपनाया है। इस फर्जी नंबर +66 616482051 के जरिए जिले के अधिकारियों एवं अन्य लोगों से संपर्क कर रुपये और उपहार की मांग किए जाने का मामला सामने आया है।

उपायुक्त कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि उक्त व्हाट्सएप नंबर का उपायुक्त या जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह साइबर ठगी का प्रयास है। मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को दे दी गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इस नंबर या किसी अन्य संदिग्ध नंबर अथवा सोशल मीडिया अकाउंट से उनके नाम पर कोई संदेश, कॉल या धनराशि एवं उपहार की मांग की जाए तो उस पर बिल्कुल विश्वास न करें। साथ ही किसी भी प्रकार की वित्तीय या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।

उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या साइबर पुलिस को दें, ताकि साइबर अपराधियों के खिलाफ समय रहते कड़ी कार्रवाई की जा सके।

जिला प्रशासन ने भी आमजन से सतर्क रहने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी अनधिकृत संदेश पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करने की अपील की है।

लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
लोड हो रहा है...

खबर लोड हो रही है...

👤लेखक
📅तारीख
💬0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...
खबर लोड हो रही है...
📢 इस खबर को शेयर करें: 📘 Facebook 💬 WhatsApp 🐦 Twitter ✈ Telegram
लेखक / Author
AapkaUP24 Team
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।