🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

चूहे के लालच में फंसा ‘नागराज’, शिकार तो मिला लेकिन खुद हो गया कैद!

Zila Tak | Desk

पाकुड़   (PAKUR)  :   महेशपुर प्रखंड के सिलमपुर गांव में एक हैरान कर देने वाली और दिलचस्प घटना सामने आई। यहां एक जहरीला कोबरा चूहे का शिकार करने निकला, लेकिन शिकार के बाद खुद ही मुसीबत में फंस गया।

बताया जाता है कि असगर शेख के घर के आसपास चूहों की भरमार है। इसी बीच एक करीब साढ़े चार फीट लंबा चश्माधारी कोबरा (स्पेक्टेकल्ड कोबरा) चूहे की तलाश में वहां पहुंचा। कोबरा की नजर एक बड़े चूहे पर पड़ी और फिर शुरू हुई शिकार और शिकारी की रोमांचक दौड़। काफी देर तक चूहा कोबरा को इधर-उधर दौड़ाता रहा। आखिरकार जान बचाने के लिए वह अपने बिल में घुस गया।

लेकिन कोबरा भी पीछे हटने वाला नहीं था। वह भी चूहे के पीछे बिल में घुस गया और उसे अपना निवाला बना लिया। हालांकि शिकार निगलने के बाद कोबरा का पेट इतना भर गया कि बाहर निकलते समय वह बिल में ही फंस गया। अब तक जो शिकारी था, वह खुद कैदी बन चुका था।

जब घर मालिक असगर शेख की नजर बिल में फंसे कोबरा पर पड़ी तो वे दंग रह गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी असराफुल शेख पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

वनकर्मी ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप करीब 4.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा है, जिसे चश्माधारी नाग भी कहा जाता है। यह बेहद जहरीला और खतरनाक सांप है। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

वन विभाग ने समय पर सूचना देने के लिए ग्रामीणों की सराहना करते हुए लोगों से वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ