🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

हिरणपुर में मुहर्रम की तैयारी तेज, प्रशासन ने कहा- अफवाहों से रहें दूर, मिलजुलकर मनाएं पर्व

Zila Tak | Desk

पाकुड़     (PAKUR)   :  मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने ताजिया और अखाड़ा जुलूस के मार्गों की जानकारी प्रशासन को दी। साथ ही पर्व के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं को भी पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा, जिस पर अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

बैठक में मनोज कुमार ने कहा कि सभी पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सामाजिक एकता बनी रहे। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन भी हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा रहेगा।

उन्होंने अफवाहों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम सादगी और अनुशासन का पर्व है। सभी लोग इसी भावना के साथ पर्व मनाएं और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करते समय आसपास के लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखें।

वहीं थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि हिरणपुर थाना क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी क्षेत्रों में विशेष पुलिस गश्ती दल तैनात रहेगा और हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर रहेगी।

मौके पर टुडू दिलीप ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की समस्या या अप्रिय स्थिति की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न लें।

 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ