Zila Tak | Desk
पाकुड़ (PAKUR) : पाकुड़ जिले के हिरणपुर स्थित कल्याण गुरुकुल में शनिवार को आयोजित भव्य Flag Off Ceremony के दौरान रोजगार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि देखने को मिली। बैच संख्या 62 से 65 के कुल 35 अभ्यर्थियों को पाकुड़ आईटीडीए/निदेशक अरूण कुमार एक्का के हाथों नियुक्ति पत्र (Offer Letter) प्रदान किया गया।
इस दौरान 24 अभ्यर्थियों का चयन बेंगलुरु की प्रतिष्ठित कंपनी Foxconn में Mobile Assembly Operator पद पर हुआ, जबकि 11 अभ्यर्थियों को चेन्नई स्थित Mass Parna Company में SMO पद के लिए नौकरी मिली। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही चयनित युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कल्याण गुरुकुल लगातार ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है। यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस अवसर पर कल्याण गुरुकुल, हिरणपुर-पाकुड़ के प्रधानाचार्य प्रवीण सिन्हा, ट्रेनर उज्जवल राय, गोपाल प्रजापति, अनुज सिंह, मो. तमन्ना, वार्डन पुतुल सोरेन, कुक ललिता कुमारी एवं आशा देवी, एमआईएस अभय कुमार, एएएम प्रमोद कुमार, एमई सुधीर कुमार, संतोष कुमार तथा सानिफ अंसारी सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
