🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

पाकुड़ में ‘कुर्सी पकड़’ अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग! 14 वर्षों से जमे जनसेवकों को हटाने की उठी आवाज, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने लिखा पत्र

Zila Tak | Desk

पाकुड़    (PAKUR)    :    पाकुड़ जिले में वर्षों से एक ही जगह जमे जनसेवकों और लिपिकों को लेकर अब प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए जिला परिषद अध्यक्ष को पत्र लिखकर 5 वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मियों के स्थानांतरण की मांग कर दी है।

उपाध्यक्ष द्वारा भेजे गए पत्र में दावा किया गया है कि जिले के कई प्रखंडों में कुछ जनसेवक पिछले 14 वर्षों से एक ही जगह जमे हुए हैं। इसे प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यसंस्कृति के लिए गंभीर विषय बताते हुए कहा गया कि इतने लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थापन से पारदर्शिता और निष्पक्षता प्रभावित होती है।

पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से 5 वर्षों से अधिक समय तक एक ही जगह कार्यरत जनसेवकों एवं लिपिकों का तबादला किया जाना जरूरी है। इसके लिए जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।

इस मामले की प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद पाकुड़ को भी भेजी गई है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि अब लंबे समय से “जमे” कर्मियों पर प्रशासनिक शिकंजा कस सकता है।

इस पत्र के सामने आने के बाद जिला परिषद और प्रखंड कार्यालयों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब सबकी नजर प्रशासन पर टिकी है कि क्या वास्तव में वर्षों से एक ही जगह जमे कर्मियों पर तबादले की कार्रवाई होगी या मामला सिर्फ फाइलों तक सीमित रह जाएगा।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ