🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

20 साल पुराने जमीन विवाद में अटका अंतिम संस्कार, शव रख 12 घंटे तक जाम रही सड़क

Zila Tak  | Desk

पाकुड़    (PAKUR)  :  पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र में एक चौकीदार के शव को दफनाने को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि शहरग्राम मुख्य सड़क करीब 12 घंटे तक पूरी तरह जाम रही। सड़क पर शव रखकर परिजनों और ग्रामीणों के विरोध-प्रदर्शन से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गुरुवार सुबह प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम तो हट गया, लेकिन शव दफनाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच अब तक सहमति नहीं बन सकी है।

मृतक की पहचान शहरग्राम निवासी चौकीदार भीम सोरेन के रूप में हुई है। बताया गया कि इलाज के दौरान उनकी मौत पाकुड़ सदर अस्पताल में हुई थी। बुधवार को स्वजन उनका शव पैतृक गांव पीपरजोड़ी ले गए, जहां दफनाने की तैयारी शुरू होते ही विवाद भड़क उठा।

कब्र खोदते ही शुरू हुआ विरोध

जानकारी के अनुसार, परिजन पीपरजोड़ी गांव में जमीन पर गड्ढा खोद रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने वहां दफनाने का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि ग्रामीण किसी भी कीमत पर शव दफनाने देने को तैयार नहीं हुए।

विरोध से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार दोपहर शव को शहरग्राम मुख्य सड़क पर रख दिया और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से इलाके में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

रातभर चला प्रशासन का प्रयास

सूचना मिलते ही बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा और थाना प्रभारी रवि शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक कोई समाधान नहीं निकल सका।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पाकुड़ के सिविल एसडीओ साइमन मरांडी भी घटनास्थल पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों के साथ कई दौर की बातचीत की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।

जमीन विवाद से जुड़ा है पूरा मामला

गुरुवार सुबह प्रशासन ने सड़क से शव हटवाकर जाम समाप्त कराया। सिविल एसडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि शव दफनाने को लेकर ग्रामीणों के बीच आपसी विवाद के कारण सड़क जाम की स्थिति बनी थी। फिलहाल सभी पक्षों से वार्ता जारी है और सहमति बनने के बाद ही शव दफनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ग्रामीणों के मुताबिक, चौकीदार भीम सोरेन के पिता पीपरजोड़ी गांव में घर जमाई थे। करीब 20 वर्ष पहले किसी विवाद के बाद ग्रामीणों ने भीम सोरेन को जमीन से बेदखल कर दिया था। अब उनकी मौत के बाद जब स्वजन उसी जमीन पर दफनाने पहुंचे तो गांव के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। इसी विवाद ने धीरे-धीरे बड़े तनाव का रूप ले लिया।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ