🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

अब स्मार्ट क्लास से पढ़ेंगे बच्चे:समाजसेवी लुत्फ़ल हक ने स्कूल को दिए स्मार्ट बोर्ड

Zila Tak | Desk

पाकुड़     (PAKUR)   :     शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए समाजसेवी लुत्फ़ल हक ने डीएवी स्कूल को चार स्मार्ट बोर्ड भेंट किए, जिससे विद्यालय में डिजिटल शिक्षा को नई दिशा मिली है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लुत्फ़ल हक ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना समय की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्मार्ट बोर्ड के जरिए बच्चों को जटिल विषयों को समझने में आसानी होगी और उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।

विद्यालय के प्राचार्य ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्मार्ट बोर्ड के उपयोग से कक्षाओं का माहौल और अधिक प्रभावी व आकर्षक बनेगा। डिजिटल और दृश्य माध्यम से पढ़ाई होने से छात्रों की समझ और प्रदर्शन दोनों में सकारात्मक सुधार आएगा।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के जरिए पढ़ाई करना उनके लिए एक नया, रोचक और ज्ञानवर्धक अनुभव साबित होगा।

 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ