🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

बाजार के बीचों-बीच खुलेआम बाल मजदूरी, “बाल श्रम मुक्त” दावे की खुली पोल

Zila Tak | Desk

पाकुड़    (PAKUR)  :    जिले में प्रशासन द्वारा यह परिसर बाल श्रम मुक्त क्षेत्र है जैसे बड़े-बड़े सूचना बोर्ड थाना व प्रखंड कार्यालयों में लगाए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों को पूरी तरह झुठलाती नजर आ रही है।

हिरणपुर बाजार स्थित दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर मुकेश स्टोर के बाहर, दुकान के समीप एक नाबालिग बच्चे से ठंडे पेय की बोतल उतारने का काम कराया जा रहा था। बाजार के बीचों-बीच हो रही इस गतिविधि ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। यह मामला तब और गंभीर हो जाता है जब उसी क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से बाल श्रम रोकने के लिए सख्त चेतावनी वाले बोर्ड लगे हुए हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से 20,000 से 50,000 रुपये तक जुर्माना और 6 माह से 2 वर्ष तक की सजा का प्रावधान बताया गया है।

भारत में बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) संशोधित अधिनियम 2016 के तहत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी तरह का काम कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है। वहीं 14 से 18 वर्ष के किशोरों को खतरनाक उद्योगों में काम पर रखना भी अपराध की श्रेणी में आता है।

इस घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। जब सार्वजनिक स्थान पर इस तरह से बाल श्रम कराया जा रहा है, तो निरीक्षण और कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि कई जगहों पर बच्चों से काम कराया जाता है, लेकिन प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं होती।

अब जरूरत है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए: संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे साथ ही बाजार क्षेत्रों में नियमित जांच और छापेमारी अभियान चलाए

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ