🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

बंपर बहाली: Union Bank of India में 1865 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू!

Zila Tak | Desk

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के प्रमुख सरकारी बैंक Union Bank of India ने अपरेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 1865 पदों पर अपरेंटिस की नियुक्ति की जाएगी। खास बात यह है कि उम्मीदवार अपने-अपने राज्य के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलने की संभावना है।

योग्यता और आयु सीमा :  इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं अभ्यर्थियों की आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया : भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी, जिसमें उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

स्टाइपेंड : चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 15,000 से 20,000 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो युवाओं के लिए एक आकर्षक अवसर है।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं—

Apprentice Recruitment लिंक पर क्लिक करें

नया रजिस्ट्रेशन करें

आवेदन फॉर्म भरें

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

आवेदन शुल्क जमा करें

फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

 

 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ