🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज तालाब पर अवैध भराई, चौकीढाब में बड़ा मामला उजागर।

Zila Tak | Desk

पाकुड़   (PAKUR)  :  हिरणपुर प्रखंड के चौकीढाब गांव से जलस्रोतों पर अतिक्रमण का गंभीर मामला सामने आया है। यहां दशकों पुराना छदना तालाब, जो कभी गांव की जल जरूरतों का प्रमुख स्रोत हुआ करता था, अब धीरे-धीरे भू-माफियाओं के निशाने पर आ गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों द्वारा इस तालाब की जमीन को प्लॉटिंग कर खंड-खंड में खरीदा गया है, जिसके बाद अब इसे भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह वही तालाब है, जिसका वर्ष 2004-05 में सरकारी मद से सौंदर्यीकरण भी किया गया था।

सबसे गंभीर बात यह है कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज तालाब की जमीन को किसी भी स्थिति में निजी या व्यावसायिक उपयोग के लिए भरा नहीं जा सकता। इसके बावजूद खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट भी जलस्रोतों को लेकर सख्त रुख अपना चुका है और सूख चुके तालाबों को भी पुनर्जीवित (Restore) करने का स्पष्ट आदेश दे चुका है। ऐसे में छदना तालाब को भरना न केवल पर्यावरण के साथ खिलवाड़ है, बल्कि कानून का भी सीधा उल्लंघन है।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक सख्त कार्रवाई करता है, या फिर भू-माफियाओं के हौसले यूं ही बुलंद रहते हैं।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ