Raghav Chadha Resignation LIVE Updates: देश की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख चेहरों में गिने जाने वाले Raghav Chadha ने पार्टी को अलविदा कहकर Bharatiya Janata Party का दामन थाम लिया। उनके साथ राज्यसभा सांसद Sandeep Pathak और Ashok Mittal ने भी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया।
बीजेपी दफ्तर में इस मौके पर जोरदार स्वागत हुआ, जहां नेताओं ने मिठाई खिलाकर नए सदस्यों का अभिनंदन किया। इस दौरान Nitin Nabin द्वारा राघव चड्ढा को लड्डू खिलाने की तस्वीरें भी चर्चा का केंद्र बन गईं।
AAP का पलटवार : इस बड़े घटनाक्रम के बाद Arvind Kejriwal ने इसे “पंजाबियों के साथ धोखा” करार देते हुए बीजेपी की नीयत पर सवाल उठाए। वहीं Bhagwant Mann ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “डरपोक नेता अपनी जान बचाने के लिए भगवा चोला पहन रहे हैं,” और दोहराया कि व्यक्ति से बड़ी हमेशा पार्टी होती है।
चड्ढा के आरोपों से बढ़ी हलचल: बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा ने AAP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी “भ्रष्टाचार के दलदल” में फंस चुकी है। उन्होंने खुद को “गलत पार्टी में सही आदमी” बताते हुए Narendra Modi के नेतृत्व पर भरोसा जताया और पिछले 12 वर्षों के फैसलों की सराहना की।
चड्ढा ने दावा किया कि Harbhajan Singh, Swati Maliwal, Vikramjit Sahney और Rajendra Gupta जैसे कई बड़े नाम भी AAP छोड़ चुके हैं, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई है।
राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका: इस घटनाक्रम के बाद राज्यसभा में AAP की स्थिति कमजोर होती नजर आ रही है। पार्टी के रणनीतिक स्तंभ माने जाने वाले नेताओं के इस तरह एक साथ जाने से दिल्ली और पंजाब की राजनीति में बड़ा असर पड़ सकता है।
सियासी संदेश: यह घटनाक्रम न सिर्फ AAP के लिए बड़ा झटका है, बल्कि आगामी चुनावों से पहले विपक्षी एकजुटता पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि AAP इस संकट से कैसे उबरती है और बीजेपी इस मौके को किस तरह भुनाती है।
