🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप: पाकुड़ में फर्जी चालान से पत्थर तस्करी, प्रशासन की भूमिका पर सवाल

Zila Tak | Desk

रांची   (RANCHI)   :  पाकुड़ जिले में फर्जी चालान के सहारे पत्थरों की अवैध ढुलाई का बड़ा खेल उजागर हुआ है। इन्हीं जाली दस्तावेजों के जरिए जिले से पत्थर बिहार और बंगाल तक बेधड़क भेजे जा रहे हैं। शुरुआती जांच में यूसुफ और सरीफ की भूमिका सामने आने के बाद पूरे नेटवर्क की परतें खुलने लगी हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने बड़े स्तर पर चल रहे इस अवैध कारोबार पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ी? कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति और कागजी औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं, जबकि हकीकत यह है कि बिना प्रशासनिक मिलीभगत के इस तरह का अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क चल पाना संभव नहीं दिखता।

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज है कि पत्थर माफियाओं को न सिर्फ संरक्षण मिल रहा है, बल्कि सिस्टम के भीतर से ही उन्हें “ग्रीन सिग्नल” दिया जा रहा है। यही वजह है कि अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के दावे बार-बार खोखले साबित हो रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने ट्विटर पर सरकार और प्रशासन दोनों पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि साहिबगंज पत्थर घोटाले की तरह यह मामला भी बड़ा रूप ले सकता है और जांच की आंच ऊपर तक पहुंच सकती है।

मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि केवल दिखावटी कार्रवाई नहीं, बल्कि सख्त और पारदर्शी जांच कराई जाए। साथ ही, पाकुड़ में अवैध खनन और पत्थर तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित कर जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ